फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की उम्र कम मिली, रुकवाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने गांव बड़ौदा में दूल्हे की उम्र कम मिलने पर शादी को रुकवाया। इस कारण बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर को महिला हेल्पलाइन से सूचना मिली थी कि राजगढ़ ढोबी गांव में कम उम्र के लड़के की शादी कराई जा रही है और बारात बड़ौदा गांव पहुंच चुकी है। इस पर सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, एएसआई राजबीर सिंह, एसपीओ सुरेशकुमार, महिला हेड कांस्टेबल निर्मला देवी उचाना थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने विवाह स्थल पर परिवार के लोगों से दोनों के जन्म प्रमाण-पत्र मांगें तो लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक मिली। प्रमाण-पत्र के अनुसार दूल्हे की उम्र 19 वर्ष पाई गई। टीम के समझाने पर दोनों परिवारों ने विवाह स्थगित कर दिया। इस कारण बारात को बिना दुल्हन के ही गांव राजगढ़ ढोबी बैरंग लौटना पड़ा।
दूल्हे की उम्र कम मिली, रुकवाई शादी
जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें