फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर सैनिक को लगाया 46 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव रधाना निवासी एक सैनिक का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात युवक ने धोखाधड़ी से उसके खाते से 46 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने सैनिक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सैनिक अनिल की पत्नी अंजूबाला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के बैंक खाते का एटीएम कार्ड लेकर हुडा ग्राउंड स्थित एसबीआई की एटीएम से पैसे निकलवाने गई थी। जब उसने मशीन में एटीएम कार्ड डाला तो पैसे नहीं निकले। साथ ही खड़े एक युवक ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 31 मई को 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद एक जून को दस हजार व 11 हजार रुपये निकाल लिए। सैनिक अनिल ने कहा कि उसकी चाइना बार्डर पर ड्यूटी है। जब उसके पास पैसे कटने के मैसेज आए और उसने अपनी पत्नी को फोन करके पूछा। इसके बाद अंजूबाला ने बैंक में पता किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि उसके खाते से एटीएम द्वारा पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने अंजूबाला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें