फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवक का बहगुल नदी में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29,बहगुल नदी के किनारे जांच पड़ताल करती थानाध्यक्ष अमर सिंह।
विज्ञापन

हत्या कर युवक का बहगुल नदी में फेंका शव
कमर के ऊपर का हिस्सा हो चुका कंकाल में तब्दील
शव के पास पड़ी थी महिला की साड़ी, ब्लाउज

अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर। बहगुल नदी के किनारे सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे एक 28 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव यहां डाला गया है, क्योंकि शव के पास लेडीज कपड़े भी मिले हैं। शव का कमर से ऊपर का हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका है। पैंट पहने होने के कारण नीचे का हिस्सा कंकाल नहीं पता चल रहा था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुबह नदी किनारे गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अमर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नदी किनारे खाली पड़े खेत में कुछ लोग जानवर चराने गए थे। नदी के किनारे पहुंचने पर गांव के अरविंद सक्सेना विकास ने एक युवक का नदी के किनारे पानी में शव पड़ा देखा, जिसे कुत्ते और पक्षी नोंचकर खा रहे थे, उन्होंने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमर सिंह व आशीष राठी राजीव कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। युवक एक पैर में जूता पहने हुए था जबकि उसके शव के पास एक साड़ी, एक ब्लाउज और एक जूता व रुमाल रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक दिन लोग जानवरों को चराने नदी पर आते हैं लेकिन सोमवार दोपहर जब पहुंचे तो शव देख सन्न रह गए जबकि शव तीन चार दिन पहले का है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया है कि यह घटना किसी ने की है, नदी में पानी कम है। शव तैरते हुए नहीं आ सकती है। इससे पूर्व नदी में शव नहीं दिखा। यह रविवार रात में किसी ने फेंका है। शिनाख्त होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें