फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलानी गांव में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ जवान को फायरिंग कर दी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव जुलानी में पूजा करने गए नवदंपति को देखकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवक बीएसएफ में कार्यरत है, और सोमवार को अपनी पत्नी को लेकर गांव में पूजा करने के लिए गया था। पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हकीकत नगर जींद निवासी विकास ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएफ में कार्यरत है और तीन दिसंबर को उसकी शादी हुई है। सोमवार को वह अपनी पत्नी को लेकर अपने पैतृक गांव जुलानी में दादाखेड़ा की पूजा अर्चना करने के लिए गए थे। जब वह पूजा कर रहे थे तभी गांव जुलानी निवासी विक्की अपने दो साथियों के साथ आया और उनको देखकर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। फायरिंग होने की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने विकास की शिकायत पर विक्की को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ दहशत फैलाने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें