फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जुलाना। राजकीय कॉलेज में 10 महीने पहले हथियारबंद युवकों के विद्यार्थियों पर हमला करने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जुलाना के वार्ड एक निवासी संदीप उर्फ एमसी ने 19 अगस्त को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ युवक हथियार लेकर राजकीय कॉलेज परिसर में घुस आए। कॉलेज परिसर में घुसते ही युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान हथियारबंद युवकों ने उस पर लाठी व बिंडों से हमला कर दिया। इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कॉलेज के छात्र साहिल को नामजद कर चार अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान गांव दुबलधन निवासी सोमबीर का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी सोमबीर को गिरफ्तार कर लिया।
कॉलेज परिसर में फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें