फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के काजू बेचने का आरोपी पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कर्नाटक से ट्रक में लोड करके लाए गए एक करोड़ के काजू को बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से इस मामले में शामिल लोग व काजू को बेचने वाले ठिकाने के बारे में पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि काजू को बेचने के मामले में पिता-बेटा शामिल है। वीआरएल लोजेस्टिक लिमिटेड ट्रांसपोर्ट धारुहेड़ा के मैनेजर प्रवीण ने 14 जून को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजस्थान के ट्रक चालक फतेह सिंह व उसका पिता सिमन सिंह छह जून को कर्नाटका से करोड़ रुपये की कीमत के काजू लोडिंग करके पंजाब के लिए चला था। यह काजू पंजाब के शहर लुधियाना, अमृतसर पहुंचने थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी वह निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से देखा तो ट्रक रास्ते में ही खड़े होने की जानकारी मिली। जीपीआरएस सिस्टम से मिली जानकारी से उचाना पहुंचे। यहां पुलिस थाना से पहले ढाबा के सामने खाली ट्रक खड़ा मिला। जब आसपास पता किया तो ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि ट्रक चालक फतेहसिंह व उसके पिता सिमन सिंह ने लगभग एक करोड़ की कीमत के भरे काजू को बेचकर ट्रक को यहां पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सिमन सिंह का गिरफ्तार करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले के जांच अधिकारी रामफल सिंह ने बताया कि काजू को पिता-बेटे ने धोखे से बेचा है। इस मामले में एक आरोपी का गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया है।
करोड़ों के काजू बेचने का आरोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें