फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवकों ने बाइक सवार को मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को युवकों ने मारी गोली, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। लघु सचिवालय के बाहर गोहाना रोड पर अज्ञात लोगों ने बाइक सवार पांडु पिंडारा निवासी 20 वर्षीय अंकित नामक युवक को गोली मार दी। अंकित एक निजी अस्पताल में अपनी बीमार दादी का खाना देने आया था। लोगों अंकित को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी विरेंद्र खर्ब के अनुसार पिंडारा निवासी 20 वर्षीय युवक की दादी बीमार है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शनिवार रात करीब आठ बजे अंकित अपनी दादी का खाना देकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह लघु सचिवालय के बाहर पहुंचा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। इससे अंकित मौके पर ही गिर पड़ा। फिलहाल अंकित को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में ले गए हैं। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सिविल लाइन थाना प्रभारी विरेंद्र खर्ब के अनुसार फिलहाल गोली किसने चलाई और क्यों चलाई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रविवार को दिन में घायल के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें