फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए 50 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंजाब नेशनल बैंक सफीदों की एटीएम केबिन में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करके 50 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साहनपुर निवासी दीपक ने कहा कि वह अपने खाते से पैसे निकालने के लिए पीएनबी की एटीएम में गया था। एटीएम केबिन में जब उससे पैसे नहीं निकले तो पास खड़े एक युवक ने सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम ले लिया। जब वह घर पहुंचा तो उसके खाते से दो बार 25-25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जब उसने बैंक में पता किया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें