नौ लोगों ने मिलकर दो युवकों पर किया हमला, केस
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव उचाना खुर्द निवासी एक युवक ने उचाना खुर्द के ही नौ लोगों पर उससे व उसके दोस्त के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में उचाना खुर्द निवासी यशबीर ने कहा कि उसके गांव के ही रोहित, बिट्टू, सुमित, अरुण, रोबिन, सुमित, लक्ष्य, आविश, विकास ने उसका रास्ता रोका व उससे मारपीट की। आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी व डंडों से उसकी व उसके दोस्त अमरजीत की पिटाई कर दी व जान से मारने की धमकी दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।