जींद। गांधी नगर निवासी व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मारपीट कर मोबाइल, जेवर और 50 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी प्रदीप कुमार ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए शहर के ही एक होटल में जा रहा था। जब वह सेक्टर-सात की तरफ पहुंचा तो उसकी स्कूटी के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने लगा दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने मारपीट कर मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी व 50 हजार रुपये छीन लिए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई, मगर आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।