बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा में बुधवार देर शाम ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने जामनी गांव के विरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में विरेंद्र ने बताया ट्रक चालक ने लापरवाही और तेज स्पीड से उसके साले सोमदत्त पाल की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे 44 वर्षीय सोमदत्त राजथल की मौत हो गई। सोमदत्त अपनी बहन के यहां जामनी गांव आया हुआ था। बुधवार को अपने गांव राजथल जाने के लिए निकला हुआ था, मगर रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए सोमदत्त शव जींद नागरिक अस्पताल में लाया गया। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने मृतक के जीजा विरेंद्र जामनी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।