बन्नाखेड़ा (बाजपुर) के गांव इटव्वा निवासी जोगिंदर कौर बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा साहिब जा रही थी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। घायल महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल महिला के पति हंसा सिंह ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।