फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में फर्जी कागजात प्रस्तुत करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव राजगढ़ ढोबी के दुराचार के आरोपी के फर्जी कागजात तैयार करके कोर्ट में नाबालिग होने के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सदर थाना नरवाना में एक दिसंबर 2016 को एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि गांव राजगढ़ ढाबी निवासी युवक दीप ने घर में घुसकर युवती के साथ दुराचार और जातिसूचक गालियां दी थी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया तो इस दौरान युवक दीप के पिता शमशेर सिंह व चाचा राजकुमार ने 11 अगस्त को कोर्ट में उसके नाबालिग होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन बाद में उसको इस पर शक हुआ और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि कोर्ट के सामने दुराचार के आरोपी दीप के पिता व चाचा के प्रस्तुत प्रमाण पत्र फर्जी हैं। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर गांव राजगढ़ ढोबी निवासी शमशेर, राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी शमशेर और राजकुमार को गिरफ्तार किया।
कोर्ट में फर्जी कागजात प्रस्तुत करने के दो आरोपी गिरफ्तार
बालिग को फर्जी प्रमाण पत्र से बताया था नाबालिग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें