फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन कर लौट रहे युवकों पर फायरिंग

Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
एंबुलेंस में जाता घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भागवत कथा की पूजा का सामान यमुना में विसर्जन कर लौट रहे दो बाइक सवार चार युवकों को कुछ लोगों ने रोक लिया और गालियां देते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा में विगत कुछ दिनों से भागवत चल रही थी। इस दौरान ही कुछ युवकों का विवाद हो गया था। बुधवार को भंडारे के साथ कथा का समापन हुआ। गुरुवार को ग्रामीण भागवत कथा का सामान विसर्जन करने के लिए यमुना नदी पर आए थे। गांव के मनीष शुक्ला पुत्र राम कुमार, रमन पांडेय पुत्र सत्य नारायण, संदीप पुत्र सत्यनारायण व श्यामू अवस्थी पुत्र रमन बाइक से यमुना पुल पर पहुंचे और भागवत कथा का सामान विसर्जित किया।

लौटते समय कुछ ही दूरी पर गांव का युवक अन्य साथियों के साथ खड़ा। उसने चारों को रुकवाया और गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चारों के साथ मारपीट की। कट्टों की बट से मारपीट कर फायरिंग भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल आरके त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें