ट्रैक्टर से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। खापड़ गांव के पास ट्रैक्टर के साथ आमने-सामने मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार रामपाल खेड़ी लोहचब (हिसार) की मौत हो गई। जबकि वहीं का रहने वाला जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रामपाल के चचेरे भाई विजय की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विजय ने बताया कि 19 मार्च की शाम उसका चचेरा भाई रामपाल, जयपाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से खापड़ गए थे। वहां से लौटते समय उनकी टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। घायल रामपाल की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी पवन ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।