फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिंडारा के निकट आठ माह पहले कार सवार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी। भैंसवाल सोनीपत निवासी सुमित ने आठ नवंबर 2016 को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह सोनीपत निवासी आशीष के साथ जींद आया हुआ था। जब वह वापस जा रहा था तो गांव पिंडारा के निकट रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार दो युवक आए और उनकी गाड़ी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान गोली उसकी गाड़ी में जा लगी, लेकिन इसमें गाड़ी में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया। पुलिस जांच के दौरान भैंसवाल निवासी विकास उर्फ विक्की, सुमित के रुप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।


गाड़ी सवार पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
-पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें