फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारसूल डबल मर्डर केस में चार और काबू, अब तक 21 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव धारसूल खुर्द में हुए डबल मर्डर मामले में टोहाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुनीष, लखानंद पुरी, रोहताश एवं अश्वनी शामिल हैं। वीरवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से रोहताश व अश्विनी को रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसमें से 17 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

बीते दिन रिमांड पर लिए गए युवकों की निशानदेही पर टोहाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गई बंदूक व एक ट्रैक्टर बरामद किया है। इस बारे में थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में 3 महिला सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रिमांड पर रहे आरोप सुरजीत एवं जोगी की निशानदेही पर दो बंदूक व एक ट्रैक्टर बरामद किया है। मामले में बुधवार को 4 आरोपी मुनीष, लखानंद पुरी, रोहताश एंव अश्वनी को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो लोगों को पुलिस रिमांड पर लिया है जिनसे हत्या में प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे। गौरतलब है कि गांव धारसूल में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगो की मौत हो गई थी जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो लोगों को रिमांड पर लेकर बाकी 15 को जेल भेजा दिया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत के आधार पर 32 नामजद सहित 40 लोगों पर धारा 302 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


धारसूल डबल मर्डर : केस में चार और काबू, अब तक 21 गिरफ्तार
दो को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, हत्या में प्रयुक्त बंदूक और ट्रैक्टर बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें