फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम नगर में वैश्यावृति के धंधे का हुआ भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में करवा रही थी वेश्यावृत्ति, कॉलोनी की महिलाओं ने तीन को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पटियाला चौक स्थित श्याम नगर में कॉलोनी की महिलाओं ने ही वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया है। कॉलोनी की तीन महिलाओं ने दो महिला और एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक युवक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मकान मालिक महिला समेत तीन महिलाओं और एक युवक को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलोनी की तीन महिलाओं ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी कॉलोनी की रहने वाली एक महिला काफी समय से अपने घर में देह व्यापार का धंधा करवाती है। बार-बार कहने के बावजूद उसने अनैतिक कार्य को नहीं छोड़ा। इससे कॉलोनी के लोगों का जीना दूभर हो गया था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जब दो महिला और दो लड़के उक्त महिला के मकान में घुसे तो उन्होंने कॉलोनी की महिलाओं इकट्ठा कर उनके कमरों को बाहर से कुंडी लगा दी। इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां से एक लड़का फरार हो गया। पुलिस ने दो महिलाओं व एक युवक को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाहर से आई दोनों महिलाएं नरवाना इलाके की रहने वाली हैं, जबकि पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान सफीदों रोड निवासी रहमुदीन के रूप में करवाई है। पुलिस ने चारों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटियाला चौक चौकी प्रभारी यशवीर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही फरार युवक का भी पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें