फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में काउंसलर भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह बाद दोबारा शिकायत दी तो दर्ज किया रिकॉर्ड चोरी का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में हुई काउंसलर भर्ती मामले में हुए फर्जीवाड़े में अब पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर रिकॉर्ड चोरी होने का मामला दर्ज किया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने पांच दिसंबर को रिकॉर्ड गुम होने की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। अब दोबारा अस्पताल प्रशासन ने रिकॉर्ड चोरी होने की शिकायत की तो सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के लिए नागरिक अस्पताल में काउंसलर भर्ती मामले में हुए फर्जीवाड़े की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। एसआईटी द्वारा मामले की जांच को लेकर जब अस्पताल प्रबंधन से काउंसलरों का रिकॉर्ड मांगा गया तो वह अस्पताल से गायब मिला। यह मामला सामने आने के बाद दो काउंसलर नौकरी छोड़ चुके हैं। इस मामले में सभी 13 उम्मीदवारों का रिकॉर्ड नहीं मिला। डिप्टी सिविल सर्जन स्कूल हेल्थ डॉ. जयसिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक व सिविल लाइन थाना को पांच दिसंबर को रिकॉर्ड गुम होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने रिकॉर्ड की अस्पताल में तलाश की लेकिन रिकॉर्ड नहीं मिला। उन्हें अब लगता है कि रिकॉर्ड को किसी ने चोरी कर लिया है। उन्होंने दोबारा रिकॉर्ड चोरी होने की शिकायत 31 दिसंबर को की थी। इस पर अब पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की जा रही
सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र खर्ब ने कहा कि अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से रिकॉर्ड चोरी होने की शिकायत आई है। पहले गुम होने की शिकायत आई थी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से रिकॉर्ड अस्पताल में ढूंढने को कहा था, जिस पर मामला दर्ज नहीं किया गया। अब अस्पताल प्रशासन ने पूरे अस्पताल में रिकॉर्ड खंगाला है, लेकिन वह नहीं मिला। अस्पताल प्रशासन को शक है कि पूरा रिकॉर्ड किसी ने जानबूझ कर चोरी किया है। अब चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें