फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चोरी रोकने गई टीम पर किया हमला, पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी चोरी रोकने गई टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नहरी विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरी पानी चोरी को रोकने के लिए सोमवार रात को चलाए गए अभियान में 40 पाइप पकड़े। टीम पर पानी चोरों ने हमला भी किया। इसमें पुलिस के एएसआई महिपाल को चोटें आई हैं। इस दौरान टीम ने सिरसा ब्रांच पर कलायत हलके के बाता गांव से पहले बिजली चलित पंप से पानी की चोरी की जा रही थी, जैसे ही इस टीम ने पानी चोरी करने के दृश्य को देखा तो मौके पर उपस्थित कुछ लोगों ने इस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पुलिस के एएसआई महिपाल को चोटें आई। हमला करने वाले लगभग पांच-छह लोग थे। जिनमें सुरेंद्र उर्फ काला नामक व्यक्ति को टीम ने पकड़ लिया, बाकी लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। भागने वालों में पवन राणा नामक व्यक्ति का पता लगा है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए ये लोग मोटर चलित पंप को भी उठाकर भाग गए। इलेक्ट्रिक पंप सिरसा ब्रांच आरडी 246000 पर लगा रखा था। करीब साढ़े 12 बजे कलायत के सरकारी अस्पताल में एएस आई महिपाल का मेडिकल करवाया गया और कलायत थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इस अभियान में नरवाना के नहर विभाग के कार्यकारी अभियंता बलराज चौहान, सडीओ तरसेम गर्ग, रूपन गर्ग, कुलदीप सिंह, लेख राम और जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें