फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी नगर में युवकों के दो गुटों में चले चाकू, एक युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। स्कीम नंबर छह स्थित गांधी नगर में वीरवार सुबह 11 बजे युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना स्थल पर खून पड़ा हुआ देखकर चाकू लगने से घायल हुए युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि युवक घायल होने के बाद वहां से फरार हो गया और किसी प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। घटना की सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस को न तो घायल युवक मिला और न ही इस घटना के बारे में किसी को पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें