फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक को जिंदा दिखा बीमा करवाने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव देवरड़ में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर बीमा करवाने और बाद में उसकी मौत दिखाकर बीमा कंपनियों से 30 लाख रुपये हड़पने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव देवरड़ निवासी जनार्दन ने 24 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के बलबीर की पांच जुलाई 2015 को मौत हुई थी। बलबीर वरदे देवी स्कूल में गेट कीपर की नौकरी करता था। बलबीर की मौत होने के बाद उसे जिंदा दिखाकर छह बीमा कंपनियों से बलबीर का लाखों रुपये का बीमा करवाया गया। इसके बाद बलबीर का फर्जी मृत्यु-प्रमाण पत्र बनवाकर क्लेम के रुप में बीमा कंपनियों से करीब 30 लाख रुपये ले लिए गए। जनार्दन ने बताया कि इसकी शिकायत उसने सभी बीमा कंपनियों को मेल डाल कर की। यहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पीएमओ दफ्तर में की।। इसके बाद पुलिस ने जनार्दन की शिकायत पर देवरड़ गांव के वजीर और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी वजीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक को जिंदा दिखा बीमा करवाने का आरोपी काबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें