फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एजेंट से डंडों के बल पर पचास हजार लूटने के आरोप में छह युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक एजेंट से डंडों के बल पर पचास हजार रुपये लूटने वाले छह गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शुक्रवार सायं गांव गढ़ी पुलिस ने गांव खरल-रसीदां रोड पर छह युवकों को हुड़दंगबाजी करते काबू किया। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने मंगलवार को गढ़ी पीपलथा सड़क मार्ग पर नहर के निकट बैंक एजेंट से डंडों के बल पर पचास हजार की नकदी और लैपटॉप बैग छीनने की बात कबूली। एएसआई जगमेल सिंह पुलिस बल के साथ गढ़ी थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की गांव खरल-रसीदां रोड पर पांच छह युवक हुड़दंगबाजी कर रहे है और बड़ी वारदात देने को अंजाम दे सकते हैं। गढ़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छह युवकों को काबू करके पूछताछ की। जिसकी शिनाख्त अमरगढ़ के रमेश पहलवान, अग्रोहा के संदीप, हमीरगढ़ के रोहित, मोनू उर्फ राहुल, सचिन व प्रीतम सिंह के रूप में हुई। सभी युवकों ने पुलिस पूछताछ में मंगलवार को गढ़ी गांव निवासी बैंक एजेंट गुरभजन से गांव गढ़ी-पीपलथा के बीच नहर के पास डंडों से हमला करके बैग छीनने की बात कबूली। बैग में करीब पचास हजार रुपये की नकदी व लैपटॉप था। गढ़ी पुलिस ने गुरभजन के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस घटना में बैंक एजेंट गुरभजन को चोटें भी आई थी जिसका उपचार नरवाना के नागरिक अस्पताल में करवाया गया था। गढ़ी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी करके छहों युवकों को काबू कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में युवकों ने बैंक एजेंट से डंडों के बल पर पचास हजार लूटने की वारदात कबूली। उन्होंने बताया कि पुलिस युवकों से गहनता से पूछताछ कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई की पूछताछ में और वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें