अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव धनखड़ी निवासी एक व्यक्ति की शनिवार को अलेवा की अनाज मंडी में हुई सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की जनसभा में जेब कट गई। उसकी जेब में 2860 रुपये थे। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धनखड़ी के विजय ने बताया कि वह शनिवार को दीपेंद्र हुड्डा की जनसभा में गया था। भीड़ में किसी ने उसकी जेब काट ली। उसकी जेब में 2860 रुपये थे। विजय ने कहा कि उसके साथ-साथ अलेवा निवासी सत्यवान, ढिगाना निवासी सुनील कुमार, खांडा निवासी इंद्रदत्त, शामदो निवासी चांदीराम, अलेवा निवासी परमजीत, कैथल निवासी सुरेश की भी जेब कटी है। विजय ने कहा कि उसे शक ही सभी की जेब गांव अजायब निवासी सुनील व उसके साथियों ने काटी है।