फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबेदार के घर से हजारों का सामान चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। आर्मी के सूबेदार के पद पर कार्यरत देशखेड़ा गांव निवासी रामनिवास के घर से चोर रात को काफी सामान चुरा ले गए। इसमें सोने व चांदी के आभूषण व कुछ नकदी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यशपाल ने कहा कि उसका छोटा भाई रामनिवास आर्मी में सूबेदार के पद पर कार्यरत है। वह अपने मकान पर ताला लगाकर सेना में जा चुका है। रात को चोर उसके मकान के ताले तोड़कर अलमारी से एक सोने का मेडल, चांदी का 500 ग्राम का सिक्का, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक वीआईपी सूटकेस जिसमें कपड़े व साड़ी थे, दो जोड़ी सोने के चांद व चांदी के घुंघरू, दो चांदी के सिक्के, 500-500 रुपये की तीन माला चुरा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें