फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-14 कॉलेज के समीप छात्र पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-14 पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के पास एक छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले आसपास के व्यक्ति छात्र को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंच गए। घायल छात्र का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। शामगढ़ निवासी घायल छात्र कुलदीप सिंह ने बताया कि वह जमीन के मामले में डीलर से मिलने आया था जहां पर उसे उसका दोस्त मिल गया, जब वह उसे छोड़ने के लिए कॉलेज में गया और उसे छोडकर वापस आने लगा तो उस पर कॉलेज के ही सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले छात्र ने चाकू से हमला कर भाग गया। घायल के पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। उधर मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि एक युवक को चाकू मार दिया है। वे अस्पताल में जाकर घायल का बयान लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें