फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया व्यक्ति पर रेप, मारपीट व धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अलेवा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 34 वर्षीय महिला ने नगूरां गांव निवासी एक व्यक्ति पर रेप करने, मारपीट करने व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि आरोपी के माता-पिता ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि नगूरां गांव निवासी सुरेंद्र दलाल उसके साथ काफी समय से जबरदस्ती रेप करता आ रहा है। उसके साथ मारपीट की जाती है व उसको धमकी देता रहा। महिला ने कहा कि सुरेंद्र दलाल की मां धनपति व पिता दिलबाग ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करवा दिया और उसको धमकी भी दी। इसके साथ-साथ महिला ने कहा कि उसको जातिसूचक गालियां भी दी जाती थी। पुलिस ने सुरेंद्र दलाल, धनपति व दिलबाग के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि एक महिला की शिकायत आई है। उसकी शिकायत के आधार पर नगूरां निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें