फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर मारपीट कर पिस्तौल के बल पर लूटे 15 हजार, चार नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर लूटे शराब ठेके से लूटे 15 हजार रुपये
विज्ञापन

बाइक और स्कूटी पर आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, छह पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव के शराब ठेके पर बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल एवं स्कूटी पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 15 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने चार को नामजद कर दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थुआ गांव के राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किलाजफरगढ़ गांव में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। बुधवार देर शाम वह शराब ठेके पर मौजूद था। एक मोटरसाइकिल और स्कूटी पर करीब छह लोग शराब ठेके पर आए। इन लोगों ने शराब ठेके के बाहर खड़े सुरेंद्र पर लाठियों एवं विंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और पिस्तौल के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। राजबीर की शिकायत पर पुलिस ने करसोला गांव के विकास व दीपक, भौंगरा गांव का सुरेश, पौली गांव का मोदी व दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के ठेके पर मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने चार नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें