अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला कारागार में रूटीन चेकिंग के दौरान दो मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में जेल उपाधीक्षक कंवर सिंह ने कहा कि जेल में चेकिंग अभियान के दौरान घोघड़ियां निवासी प्रदीप व अलेवा निवासी मोहन के पास से मोबाइल मिले। पुलिस ने मोबाइल सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपकर इनकी जांच करने को कहा है।