फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गाने बजाने से मना करने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव दनौदा कलां में ट्रैक्टर में अश्लील गाने बजाने से मना करने पर युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव दनौदा कलां निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बाहर गया था। घर पहुंचने पर उसने देखा कि खाली पड़े प्लाट में ट्रैक्टर खड़ा करके युवक तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहे हैं। घर पर उसकी पत्नी ने बताया कि पिछले दो घंटे से ऐसे ही गाने बज रहे हैं। जब वह ट्रैक्टर के पास पहुंचा तो गांव दनौदा कलां निवासी राममेहर, संदीप, बलजीत और दो अन्य युवक शराब पी रहे थे। जब उसने गानों को बंद करने के लिए कहा तो वह भड़क गए और उसका रास्ता रोक लिया। जहां पर लाठियों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव दनौदा कलां निवासी राममेहर, संदीप, बलजीत के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

ट्रैक्टर में अश्लील गाने बजाने से मना करने पर किया हमला
पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें