फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जींद। गांव भंभेवा में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी सहित जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव भंभेवा निवासी महेंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित बाहर गया था। चोरों ने पीछे से मकान का ताला तोड़कर वहां से एक लाख रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, दो मोबाइल फोन, घरेलू सामान सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सुबह लगा जब वह मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा था और सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
मकान से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें