फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने के दोषी को 20 साल की सजा और दो लाख रुपये जुर्माना

Tue, 20 Sep 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सीआईए स्टाफ को नौ नवंबर 2020 को सूचना मिली थी कि गांव रोहड़ निवासी साहब सिंह नशीली दवाओं का कारोबार करता है। पुलिस ने सीआईए स्टाफ कर्मी की शिकायत पर साहब सिंह के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में प्रतिबंधितदवाओं की तस्करी करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र सिरोही की अदालत ने रोहड़ निवासी साहब सिंह को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कैद व दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। 

  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Rewari: घरेलू कलह में दो बेटों ने निगला जहर, एक की मौत, अंतिम संस्कार से आते हुए पिता ने भी लगाया फंदा


सीआईए स्टाफ को नौ नवंबर 2020 को सूचना मिली थी कि गांव रोहड़ निवासी साहब सिंह नशीली दवाओं का कारोबार करता है। वह दूध के खाली ड्रामों को बाइक पर रखकर असंध की तरफ से प्रतिबंधित नशीली दवाओं को सप्लाई करने के लिए सफीदों की जा रहा है। सीआईए स्टाफ ने गांव आफताबगढ़ के निकट असंध की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने दूध के खाली ड्रामों के साथ बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो ड्रम में 73 डिब्बे प्रतिबंद्धित दवाओं के मिले। डिब्बों में ड्रामाडोल की गोलियां थी। जिनकी संख्या 14600 पाई गई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सीआईए स्टाफ कर्मी की शिकायत पर साहब सिंह के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें