फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाजमंडी में 11 दुकानों के ताले तोडने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलेवा। अलेवा अनाज मंडी में रविवार रात को चोरों द्वारा 11 दुकानों के ताले चटकाए जाने के मामले में पुलिस ने दो टीमों का गठन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अलेवा थाना के कार्यकारी प्रभारी जयनारायण ने बताया कि एक टीम का नेतृत्व सीआईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार तथा दूसरी टीम का नेतृत्व वे स्वयं कर रहे हैं। मामले को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, वहीं संदिग्ध व्यक्ति भी निशाने पर हैं। व्यापारियों द्वारा करीब चार लाख 70 हजार 500 की नकदी के अलावा एक एलईडी तथा एक गैस सिलेंडर चोरी होने बारे लिस्ट दी है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामले को दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पुलिस को दिए ब्यान में मंडी स्थित अलेवा निवासी सतीश ने बताया था कि मंडी में आढ़त की दुकान है। बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा उसकी दुकान तथा खांडा निवासी रामपाल, अलेवा निवासी रामदिया, कर्ण सिंह नगूरां, गोविंद अलेवा, जीवनराम अलेवा, राजेेंद्र अलेवा, राजपाल कंडेला, रामपाल खांडा, अलेवा निवासी जगमाल, कर्ण सिंह अलेवा आदि दुकानों का ताला तोड़कर तिजोरियों से लाखों रुपये व सामान चोरी कर लिया गया। चोरी की सूचना सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने अलेवा निवासी सतीश की शिकायत पर चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें