फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधवीखेड़ा में एक साथ दो मकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव सिंधवीखेड़ा में रात को दो मकानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव सिंधवीखेड़ा निवासी राममेहर ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि नौ जून की रात को उसका परिवार घर के आंगन में सो रहा था। रात को कमरों को ताला तोड़कर चोर वहां से गहने चोरी कर ले गए। सुबह उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जब आसपास इस बारे में पूछताछ की तो इसी दौरान उसके नाते में भतीजे संजय ने बताया कि उसके मकान में भी चोरी हुई है। संजय के घर से नकदी, एटीएम कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। दो मकानों में एक साथ चोरी की सूचना से आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिंधवीखेड़ा में एक साथ दो मकानों में चोरी
गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें