अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक महिला ने एक युवक पर उसके घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ बलात्कार करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह दोपहर लगभग दो बजे घर में थी। अचानक गांव लुदाना निवासी अनिल उसके कमरे में घुस आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।