फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री से प्रवीण की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव खातोदड़ा के ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने उपरांत शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से 19 वर्षीय प्रवीण की मौत की निष्पक्ष जांच कराने एवं उसके हत्यारों का पता लगाने की गुहार लगाई है। जिसके संदर्भ में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
पीड़ित परिजनों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र प्रवीण बीती 25 मई को रेवाड़ी जिले के गांव बुड़ोली में अपने मामा के घर के लिए गया था। अगले दिन 26 मई को बुड़ोली गांव के रेलवे फाटक के पास प्रवीण का शव रेलवे पुलिस ने बरामद किया था। इस संबंध में प्रवीण की संदिग्ध मौत का आज तक कोई रहस्य नहीं खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पीड़ित परिवार ने शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई की उनके बेटे प्रवीण की मौत का रहस्य सुलझाया जाए। इस पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने पीड़ित परिवार के घर से ही रेलवे के आईजी आलोक कुमार से दूरभाष पर बातचीत की और मृतक प्रवीण की मौत की निष्पक्ष जांच करने एवं उसके हत्यारों का पता लगाने की अपील की। इस पर आईजी रेलवे ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रवीण की मौत का रहस्य शीघ्र सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें