फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने किसान को शराब पिलाकर ट्रैक्टर, पर्स व मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को शराब पिलाकर ट्रैक्टर, पर्स और मोबाइल छीना
विज्ञापन

जींद। गांव भैरोखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को 2 लोगों ने शराब पिलाकर निडानी गांव के पास ट्रैक्टर, पर्स व मोबाइल छीन लिया। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ट्रैक्टर समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन

गांव भैरोखेड़ा निवासी कमल ने सदर थाना जींद पुलिस को शिकायत दी कि वह ट्रैक्टर से गांव की तरफ जा रहा था। निडानी के पास 2 लोगों ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने दोनों को ट्रैक्टर में बैठा लिया। कमल ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने उसे शराब पिला दी। इसके बाद दोनों व्यक्ति उसका ट्रैक्टर, पर्स व मोबाइल लेकर फरार हो गए। कमल ने बताया कि उसके पर्स में 16,600 रुपये थे। होश में आने पर उसने पुलिस को सूचना दी। कमल ने बताया कि आरोपी पिल्लूखेड़ा की तरफ निकले हैं। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने सूचना पाकर नाकाबंदी की और पडाना गांव के पास शुभम गांव पडाना निवासी को ट्रैक्टर समेत काबू कर लिया जबकि दीपक निवासी गांव पडाना फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें