फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान से नकदी से भरा गल्ला चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एसडी स्कूल के निकट एक कपड़े की दुकान से नकदी से भरा गल्ला चोरी हो गया। गल्ले में नौ हजार रुपये नकदी थी। गल्ला चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पहचान शुरू कर दी। गांव सिवाहा निवासी रोहताश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एसडी स्कूल के निकट क्लाथ हाउस है। दुकान पर सेल्समैन गांव नगूरां दीपक मौजूद था। इसी दौरान दुकान में अज्ञात व्यक्ति आया और गल्ला उठाकर ले गया। गल्ले में नौ हजार रुपये की नकदी मौजूद थी। जब उसने आकर देखा तो गल्ला गायब था। इसके बाद उसने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो एक युवक गल्ले को उठाकर लेकर जा रहा है।
कपड़े की दुकान से नकदी से भरा गल्ला चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें