फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम से रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या कर शव को नहर में फेंका, गले पर बंधा मिला कपड़े का फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड बिजली कर्मी की हत्या कर शव नहर में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। स्थानीय गैस एजेंसी गोदाम के पास स्थित हांसी बुटाना ब्रांच नहर में रविवार को 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मरने वाले के गले में एक कपड़ा बंधा मिलने के साथ उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मरने वाले की पहचान वार्ड नंबर चार की रामा कॉलोनी निवासी बिजली निगम से रिटायर्ड कर्मचारी कृष्णचंद दहिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में लाया, लेकिन शव की हालत खराब होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप की शिकायत पर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संदीप और मृतक की पत्नी मीना ने पुलिस को बताया कि कृष्ण चंद शनिवार शाम चार बजे घर से बाजार के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक लौट कर नहीं आया। रात को उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की मगर पता नहीं चला। सुबह वे बिजली निगम कार्यालय की ओर जा रहे थे तो एक युवक ने बताया कि उसके पिता की मोटरसाइकिल वार्ड नंबर चार में खड़ी है। इसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की तो निगम के ही कुछ कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति नहर में भी पड़ा है। वहां जाकर देखा तो उसके पिता कृष्ण ही थे। उसके गले में एक कपड़ा बंधा हुआ था। जिससे साफ है कि उसकी किसी ने हत्या की है। एसएचओ बलवान ने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे संदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें