फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी के घर हुई कुर्की, सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के छितो गांव में झारखंड के लातेहार जनपद के चंदवा थाने के फरार आरोपी पप्पू हरिजन के घर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान झारखंड से आए पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। आरोपी के घर में रखे सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। हालांकि जानकारी होने के बाद आरोपी पप्पू फरार हो गया।
विज्ञापन

झारखंड के लातेहार जनपद के चंदवा थाने में 19 अगस्त 2016 को एक व्यापारी द्वारा माल लेकर भागने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें क्षेत्र के छितो गांव निवासी पप्पू हरिजन भी नामजद था लेकिन कई बार प्रयास करने के बाद भी झारखंड पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही। इसी के तहत रविवार को कुर्की का आदेश लेकर एसआई मिथिलेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल इंद्रदेव प्रसाद कुशवाहा झारखंड से सदर कोतवाली पहुंचे। आदेश के बाद सदर कोतवाली के एसआई विपिन सिंह के अलावा अन्य पुलिस कर्मी दल बल के साथ कुर्की के लिए छितो गांव पहुंच गए लेकिन इसकी भनक लगने पर आरोपी पप्पू हरिजन मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसके घर में रखे गैस सिलेंडर सहित अन्य सामानों को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल आशुतोष ओझा ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर में रखे सामान को कुर्क कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें