फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने कर्मचारी की तीन मांगें की पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
11वें दिन प्रदर्शन की चेतावनी के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने कर्मचारी की तीन मांगें मानी
विज्ञापन

मुख्य मांग पूरी होने पर कर्मचारी को प्रदर्शन किया रद्द

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांव डाठरथ शिकायत केंद्र पर कर्मचारियों की नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर 10 दिनों से धरने पर बैठे बिजली निगम कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया। 11वें दिन कर्मचारियों द्वारा सर्वकर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन करने से पहले ही अधिकारियों ने कर्मचारियों के एक शिष्ट मंडल को बुलाकर तीन मांगों को तत्काल पूरा कर दिया गया और अन्य मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही है। जिस पर कर्मचारियों ने सहमति जताते हुए धरने का वापस ले लिया है। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी सहित करीब 400 कर्मचारी जुलाना, उचाना से धरना स्थल पर पहुंचे और निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी राजबीर शर्मा व पांच सब यूनिट के प्रधान महासिंह बैरागी, ब्लाक प्रधान सतबीर नारा, प्रधान महीपाल शर्मा, इंद्र, विनोद मलिक पिल्लूखेड़ा, मनोज भिड़ताना, शेर सिंह, सुरेंद्र, सचिव पंकज भाटिया व जींद से रामफल दलाल ने सगठन गठित कर एक्सईएन दलबीर व एसडीओ की सहमति पर धरने को समाप्त किया।
विज्ञापन



दोनों पक्षों की बैठक में ये तीन मांगें अधिकारियों ने की पूरी
सचिव पंकज भाटिया व धरने का संचालन कर रहे प्रधान महीपाल शर्मा ने बताया कि डाठरथ शिकायत केंद्र पर चार लाइनें चलाई जाती है। जिसमें तीन एपी की और एक डीएस की लाइन है। निगम के उच्चाधिकारियों द्वारा यहां पर अब चार की बजाय आठ कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 33केवी पावर हाउस में बने 10 नंबर कमरे को अधिकारियों से खाली करवा उपभोक्ताओं के दे दिया गया है। वहीं कर्मचारियों की औजारों से संबंधित परेशानियों को भी सुलझा दिया गया है। यूनियन की अन्य मांगों पर जल्द ही विचार कर निपटाने का आश्वासन दिया है। जिस पर सभी कर्मचारियों ने सहमति जताते हुए धरना वापिस ले लिया है। अधिकारियों व कर्मचारियों के समझौते से अब जनता को राहत को राहत मिली है।
विज्ञापन


फोटो कैपशन
28जेएनडी 26 :सफीदों में अपनी मांगों लेकर नारेबाजी करते हुए बिजली निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें