फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना क्षेत्र गढ़वाली गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वीरवार सुबह बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इसी दुर्घटना में दूसरा युवक घायल हो गया। उसे इलाज के पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव करेला निवासी मोहित व उसका दोस्त विकास वीरवार को किसी कार्य के लिए बाहर गए हुए थे। जब वह बाइक पर सवार होकर वापस गांव की तरफ जा रहे थे तो गांव गढ़वाली के निकट अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें