फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन

जींद। गांव पिंडारा में गोहाना रोड पर खेतों में परचून का सामान व सब्जियां बेचने के लिए बनाई गई झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान जल गया। दुकान संचालक महिला ने एक प्रापर्टी डीलर सहित दो लोगों पर योजना बद्ध तरीके से आग लगाने के आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कार दी।
विज्ञापन

चाबरी कालोनी निवासी महेंद्रो ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर का गुजारा चलाने के लिए पिंडारा के खेतों में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर उसमें परचून का सामान व सब्जियां बेचने का काम करती है। वह घर पर बैठी हुई थी कि इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया कि उसकी झोपड़ी में आग लग गई। जब मौके पर जाकर देखा तो झोपड़ी में रखा फ्रीज, कूलर, परचून का सामान, सब्जियां जल चुकी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी झोपड़ी में चाबरी कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर दर्शन सिंह, अक्षय ने योजनाबद्ध तरीके से आग लगवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें