जींद। गांव अनूपगढ़ के निकट पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस की टीम ग्रामीण क्षेत्रों की गश्त कर रही थी। पुलिस की गाड़ी जब अनूपगढ़ के निकट पहुंची तो एक युवक आता दिखा और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और उसके काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव अनूपगढ़ निवासी सोनू उर्फ गोलू रूप में हुई।
अवैध पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार