फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर की दुकान से लाखों का सामान चोरी, काफी सामान को तोड़ गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्थानीय हांसी रोड पर स्थित आरओबी के नीचे एक कंप्यूटर की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं काफी सामान को तोड़ दिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में संत नगर निवासी सुनील ने कहा कि उसने हांसी रोड आरओबी के नीचे एक्सनेट कंप्यूटर के नाम से दुकान की हुई है। उसकी गुरुग्राम में परीक्षाएं चल रही थीं। इसलिए वह आठ जून को अपनी दुकान बंद करके गया थ। जब वह 24 जून को वापस आया तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे और काफी सामान गायब होने के साथ अन्य सामान टूटा हुआ पड़ा था। सुनील ने बताया कि उसकी दुकान से 10 सीपीयू, दो एलसीडी, सबमर्सिबल की मोटर, कूलर मोटर, फ्रिज कम्प्रेशर, जरूरी कागजात गायब मिले। इसके अलावा कई अन्य एलसीडी को तोड़ दिया गया था। इससे उसको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें