फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशानघाट के पास व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सुबह साढ़े छह बजे जुलानी रोड के पास स्थित श्मशानघाट के नजदीक खेतों में से 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मरने वाले की पहचान शीतलपुरी कॉलोनी निवासी जोगेेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई। परिजनों ने युवक की हत्या का संदेह जताया है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पटियाला चौक चौकी प्रभारी यशवीर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा होगा कि युवक की हत्या हुई है या उसकी इत्फाकिया मौत। शव पर कोई गहरी चोट के निशान नहीं हैं। मुंह व बाजू पर छोटे-मोटे निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जोगेंद्र उर्फ सोनू के भाई राजेंद्र ने बताया कि सोनू मकानों को पेंट करने का कार्य करता था। रविवार को सुबह दस बजे घर से निकला था। वह अपने मामा के घर जाने की बात कह रहा था। राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने सोचा कि उसका भाई उसके मामा के घर गया हुआ है। दोपहर बाद लगभग चार बजे तक जब उन्होंने अपने मामा के घर फोन करके पता किया तो जानकारी मिली की सोनू वहां नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने सोनू की तलाश शुरू की। रातभर उन्हें सोनू का कोई पता नहीं चला। सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का शव जुलानी रोड पर स्थित श्मशानघाट के पास खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच, तब तक पुलिस शव को नागरिक अस्पताल में ले जा चुकी थी। यहां राजेंद्र ने शव की शिनाख्त उसके भाई सोनू के शव के रुप में की। राजेंद्र ने कहा कि उसका भाई शराब पीने का आदी था। किसी व्यक्ति ने उसके भाई की हत्या करके शव को खेत में फेंका है। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन बेटियां और एक बेटे का पिता था सोनू
सोनू तीन लड़कियों व एक लड़के का पिता था। उसने अपनी दो लड़कियों की शादी की हुई है। उसकी एक बेटी 11वीं कक्षा में तथा 14 वर्षीय बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। सोनू मकानों को पेंट करके अपने परिवार का पेट पालता था। अब उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
मामले के जांच अधिकारी एवं शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पर ऐसी कोई चोट के निशान नहीं हैं, जिससे यह लगे कि सोनू की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें