फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवकों ने ट्रक चालक से लूटे पांच हजार रुपये व दो एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वीरवार रात को लगभग साढ़े नौ बजे भिवानी रोड पर स्कॉर्पियो सवार तीन-चार युवकों ने ट्रक चालक से पांच हजार रुपये और दो एटीएम कार्ड लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात तीन-चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के गांव कलीपुरा निवासी 41 वर्षीय अनिल ने बताया कि वह पांच महीने से ट्रक चलाता है। रात को लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने ट्रक में सामान भरकर राजपुरा से जींद-भिवानी रोड से होता हुआ जींद शहर की तरफ आ रहा था। भिवानी रोड नाका से पहले एक स्कॉर्पियो उसके ट्रक के आगे खड़ी हो गई। उसने भी ट्रक रोक दिया। अनिल ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी से तीन-चार युवक उतरे और ट्रक में चढ़ गए। आरोपियों ने उससे पर्स छीन लिया और ट्रक की तलाशी लेने लगे। ट्रक में कुछ नहीं मिलने पर आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। अनिल ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी तथा दो एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी ईएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगा लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें