जींद। गांव पालवां निवासी युवती एटीएम कार्ड बदलकर किसी ने उसके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में सरिता ने कहा कि उसका उचाना मंडी स्थित एसबीआई में बचत खाता है। वह उचाना मंडी में लगाई गई एसबीआई की एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई थी। उसने कुछ रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। पास में खड़े दो युवकों ने उसकी मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया और उसे पैसे निकालकर दे दिए। सरिता ने कहा कि जब वह घर आई तो उसके खाते से 19 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पुलिस ने सरिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।