फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव हैबतपुर के पास से गुजर रहे फ्लाई ओवर के पास एक कंटेनर चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव हैबतपुर निवासी राजकुमार ने कहा कि उसका 20 वर्षीय बेटा गोविंद रविवार को दिन में किसी कार्य से शहर में आया था। शाम को लगभग छह बजे जब वह वापस जा रहा था तो हैबतपुर गांव के पास से गुजर रहे फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उसके बेटे की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इसमें उसका बेटा गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें