फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान से हजारों रुपये की चांदी के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान से चांदी के जेवरात चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शहर की बर्फ फैक्टरी वाली गली में बनी नव दुर्गा ज्वैलर्स नामक दुकान से वीरवार रात को चोरों द्वारा चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। मामले की सूचना दुकानदार विकास ने सुबह पुलिस को दी, पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो दुकान की कुछ दूरी पर स्थित एक चौपाल से चांदी के जेवरातों सिर्फ खाली डब्बे मिले। जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी दुकानों में लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज को खंगाला तो उसमें दो युवक ताला तोड़कर दुकान में चोरी करते नजर आए। हालांकि पुलिस अभी-तक चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

दुकानदार विकास ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी दुकान को वीरवार की देर शाम ठीक तरह से बंद करके गया था, लेकिन जब सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान के अंदर से हजारों रुपये की चांदी के जेवरात गायब थे। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि उन्होंने शिकायत मिलते ही आरोपियों की तलाश को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने विकास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें